Friday, January 11, 2013

महापौर ने किया अवैध विज्ञापन का औचक दौरा

महापौर ने किया अवैध विज्ञापन  का औचक दौरासैकड़ो अवैध व्यावसायिक युनिपोल पाए जाने पर की पांच अधिकारीयों के निलंबन की सिफारिश
8 जनवरी 2013, पूर्वी दिल्ली
100_2918.JPG 
पूर्वी दिल्ली नगर निगम की महापौर डॉ अन्नपूर्णा मिश्रा ने आज नगर निगम के गाजीपुर, मयूर बिहार व विकास मार्ग क्षेत्र का औचक दौर किया। औचक दौरे के दौरान पाया गया कि शाहदरा (दक्षिण) के इस छोटे से हिस्से में ही 210 से ज्यादा अवैध युनिपोल पाए गए।

महापौर महोदय ने दिल्ली के उप राज्यपाल को लिखे पत्र में निगम के पांच अधिकारीयों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की सिफारिश की  है, अधिकारीयों के नाम निम्न प्रकार है:-

 1. श्री जे एल गुप्ता, उपायुक्त
 2. श्री विनीत गौतम , सी ओ
 3. श्री राकेश रावत, मुख्य विज्ञापन अधिकारी
 4. श्री संजय कुमार, क्षेत्रीय निरीक्षक, शाहदरा दक्षिण एवं
 5. श्री सतवीर शर्मा , क्षेत्रीय निरीक्षक, शाहदरा उत्तरी 
साथ ही महापौर महोदय ने क्षेत्र से सभी अवैध युनिपोल को हटाने व इस पूरे मामले की जांच निगम के सतर्कता विभाग से 30 दिनों के कराने के निर्देश   है।

दौरे की शुरुआत में ही महापौर महोदया ने निगम के विज्ञापन विभाग के प्रमुख व निगम उपायुक्त श्री जे एल गुप्ता को भी अपने साथ ही गाड़ी में चलने के लिए कहा और उनको भी दौरे के दौरान साथ रखा।

दौरे के दौरान महापौर महोदया और विज्ञापन विभाग के उपायुक्त ने पाया कि पूर्वी दिल्ली निगम क्षेत्र के गाजीपुर, मयूर विहार, अक्षरधाम और विकास मार्ग क्षेत्र में अवैध युनिपोल की भरमार  है। श्री जे एल गुप्ता ने भी दौरे के दौरान स्वीकार किया कि क्षेत्र में अवैध युनिपोल बहुत  बड़ी संख्या में लगे  हुए है। 

दौरे के पश्चात महापौर डॉ अन्नपूर्णा मिश्रा ने बताया कि पिछले काफी दिनों से उनको निगम के युनिपोल विभाग में अनियमितता एवं भ्रष्टाचार की शिकायते मिल रही थी। इसीलिए उन्होंने औचक दौरे के द्वारा स्थिति के निरिक्षण का निर्णय लिया।

महापौर महोदया ने इस सम्बन्ध में दिल्ली के उप राज्यपाल व स्थानीय निकायों के निदेशक श्री आर के श्रीवास्तव को पत्र लिखकर सम्बंधित अधिकारीयों को तत्काल निलंबित करने का अनुमोदन किया है।