Saturday, November 3, 2012

Report to Citizens on completion of Six months of East Delhi Corporation

महापौर ने किया सोनिया विहार में अस्पताल की चारदीवारी निर्माण कार्य का शुभारम्भ

महापौर ने किया सोनिया विहार में अस्पताल की चारदीवारी निर्माण कार्य का शुभारम्भ

जच्चा बच्चा वार्ड एवं अन्य आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित होगा अस्पताल

31 अक्टूबर 2012 , पूर्वी दिल्ली नगर निगम

पूर्वी दिल्ली नगर निगम की महापौर डॉ अन्नपूर्णा मिश्रा ने आज सोनिया विहार वार्ड में अस्पताल की चारदीवारी के निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया।


गौरतलब है कि 14 वर्ग किलोमीटर में फैले सोनिया विहार व बदरपुर खादर क्षेत्र की लगभग 5 लाख आबादी में कोई भी सरकारी अस्पताल न होने के कारण गर्भवती महिलायों व रोगियों को इलाज़ के लिए दूर दूर भटकना पड़ता है। जिसके कारण ऐसी महिलायों व नवजात शिशुओं को कुपोषण एवं कई अन्य प्रकार की मुश्किलों से दो चार होना पड़ता है।

इस अस्पताल के बन जाने से इस पूरे क्षेत्र की महिलायों एवं नवजात शिशुओं को अपने घर के नजदीक ही आसानी से इलाज़ एवं देखभाल की सुविधा प्राप्त होगी।
 
हजारो रोगी इस अस्पताल से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे। इस अवसर पर वार्ड की पार्षद एवं पूर्वी दिल्ली की महापौर डॉ अन्नपूर्णा मिश्रा  ने बताया की शुरुआती दौर इस अस्पताल में दस बिस्तरों की व्यवस्था होगी जिसे समय और आवश्यकता के साथ बढाया जायेगा। उनका कहना था की इस अस्पताल में जच्चा बच्चा वार्ड भी अलग से बनाया जायेगा ताकि डिलीवरी और स्वस्थ्य जांच के लिए क्षेत्र की महिलायों को कही भी दूर जाने की जरूरत न पड़े।

आधुनिक सुविधायों से लेस क्षेत्र का यह इकलौता अस्पताल होगा।

सोनिया विहार में विजेंदर गुप्ता जी ने किया नए बहुमंजिला निगम विद्यालय का शिलान्यास

सवा छ: करोड़ की लागत से बनेगा 52 कमरों का नया भवन;
लाइब्रेरी एवं कंप्यूटर शिक्षा  की होगी विशेष व्यवस्था  



20 अक्टूबर 2012, पूर्वी दिल्ली नगर निगम

सोनिया विहार वार्ड न 272 में आज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री विजेंदर गुप्ता ने निगम प्राथमिक विद्यालय के नए बहुमंजिला भवन का शिलान्यास किया। इस अवसर पर निगम विद्यालय प्रांगन में एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोनिया विहार से निगम पार्षद एवं पूर्वी दिल्ली की महापौर डॉ अन्नपूर्णा मिश्रा ने की।

इस अवसर पर उपस्थित सैकड़ो क्षेत्रीय निवासियों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्या अथिति भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री विजेंदर गुप्ता ने कहा कि  लगभग साढ़े पांच वर्ष पूर्व जब दिल्ली की जनता ने नगर निगम में भाजपा पर विश्वास व्यक्त किया और हमने दिल्ली नगर निगम को सम्हाला उस समय दिल्ली के अधिसंख्य निगम विद्यालय या तो जर्जर भवनों में चल रहे थे या टेंटो में, लेकिन आज दिल्ली के लगभग सभी निगम विद्यालय पक्के भवनों में चल रहे है। यह कीर्तिमान भाजपा शासित
 निगम द्वारा ही संभव हो सका है।

श्री गुप्ता ने इस अवसर पर इतने कम समय में नए विद्यालय भवन की योजना को तैयार करके निर्माण शुरू करने के लिए पूर्वी दिल्ली नगर निगम की महापौर व निगम की पूरी टीम को बधाई दी।

कार्यक्रम के दौरान पूर्वी दिल्ली की महापौर डॉ अन्नपूर्णा मिश्रा ने कहा कि मैंने चुनाव से पहले सोनिया विहार के नागरिको से यह वादा किया की क्षेत्र के नन्हे मुन्ने बच्चो की बेहतर शिक्षा के लिए एक नए भवन का निर्माण किया जायेगा। मुझे आज गर्व है कि अपने इस वादे को मैं पूरा कर सकी। डॉ मिश्रा ने बताया कि  52 कमरों के इस बहुमंजिला भवन में लाइब्रेरी, कंप्यूटर रूम, दोनों पालियो के लिए अलग अलग प्रधानाचार्य कक्ष तथा आधुनिक सुविधाओं से लेस कक्षाएं होंगी। महापौर डॉ मिश्रा ने कहा कि शीघ्र ही क्षेत्र में डिस्पेंसरी के निर्माण का शुभारम्भ भी किया जायेगा। उन्होंने कहा की सोनिया विहार में सभी आवश्यक मूलभूत सुविधायों को मुहैया कराया जायेगा।   

निगमायुक्त श्री एस एस यादव ने जानकारी दी कि यह बहुमंजिला भवन सवा छः करोड़ की लागत से बनाया जायेगा। साथ ही उन्होंने बताया की यह ईमारत न केवल भूकंप रोधी होगी बल्कि साथ ही इसमें बेहतर शिक्षा के लिए आश्यक सभी  सुविधाएँ भी होंगी। निगमायुक्त ने कहा कि महापौर व क्षेत्रीय निगम पार्षद डॉ अन्नपूर्णा मिश्रा जी के अथक प्रयासों से ही इतने कम समय में नए भवन निर्माण की परियोजना का क्रियान्वन शुरू हो सका है।

इस अवसर पर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष श्री महक सिंह, निगम की उपमहापौर श्रीमती उषा शास्त्री, ज़ोन चेयरमैन श्री संजय जैन, निगम के तह बाजारी एवं लाइसेंसिंग समिति के अध्यक्ष श्री सुनील झा, निगम पार्षद श्रीमती सुषमा शर्मा, धर्मेन्द्र भैया, विजय बहल, दीप्ति जोशी, तथा निगम के शिक्षा निदेशक श्री कँवर सेन, अतिरिक्त शिक्षा निदेशक श्री चतर सिंह सहित सभी सम्बंधित निगम अधिकारी उपस्थित थे।