Showing posts with label municipal. Show all posts
Showing posts with label municipal. Show all posts

Thursday, January 31, 2013

धर्मराजन कमेटी को भंग करना दुर्भावनापूर्ण एवं लोकतंत्र विरोधी कदम : डॉ अन्नपूर्णा मिश्रा

एक मजबूत निगम व जनभागीदारी के प्रयासों को झटका, चुनावी राजनीती  ऊपर उठ कर विचार करे दिल्ली सरकार 

31 जनवरी 2013, पूर्वी दिल्ली नगर निगम 

पूर्वी दिल्ली की महापौर डॉ अन्नपूर्णा मिश्रा ने आज दिल्ली सरकार द्वारा "दिल्ली नगर निगम " से सम्बंधित धर्मराजन कमेटी को भंग करने के कदम को लोकतंत्र विरोधी एवं दुर्भावनापूर्ण बताते हुए कहा कि इस कदम से दिल्ली में मजबूत एवं प्रभावी स्थानीय शासन प्रणाली की स्थापना व जनभागीदारी सुनिश्चित करने के प्रयासों को झटका लगेगा।

डॉ मिश्रा ने कहा कि धरमराजन कमेटी को 2010 में इस उद्देश्य से  बनाया गया था कि यह कमेटी नए दिल्ली नगर निगम अधिनियम को बनाने का कार्य करेगी। दिल्ली सरकार द्वारा कमिटी को बनाया तो गया लेकिन इस कमिटी को कोई भी सुविधा नहीं दी गई। यहाँ तक की नए कानून को बनाने के लिए आवश्यक विधि लेखक भी नहीं दिए गए।

धर्मराजन कमेटी द्वारा सरकार को दिए सुझावों में स्थानीय निकायों को ज्यादा स्वायत्ता देने, संविधान के 74 वे संशोधन के अनुरूप  देने, मेयर इन काउन्सिल बनाने, जन भागीदारी सुनिश्चित करने, अधिक पारदर्शी कार्यप्रणाली बनाने जैसे महत्वपूर्ण शामिल थे। 

दिल्ली सरकार ने जिस प्रकार अचानक इस कमिटी को भंग करने का निर्णय लिया उससे लगता है कि दिल्ली सरकार इस विषय को चुनावी राजनीती के नजरिये से ही देख रही है।

धरमराजन कमिटी के साथ कई  संस्थाएं, RWAs और जन प्रतिनिधि सहयोग कर रहे थे, इस निर्णय से इन सभी प्रयासों को झटका लगा है।

डॉ मिश्रा ने दिल्ली सरकार से इस मुद्दे पर  राजनैतिक स्वार्थो से ऊपर उठ कर लोकतंत्र व जन हित को  में  हुए कार्य करने की अपील की।

Monday, September 10, 2012

Press Statement on Aseem Trivedi

मैं कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी की गिरफ़्तारी का विरोध करती हूँ.

कार्टून बनाना देशद्रोह कैसे हो सकता है. असीम त्रिवेदी ने तो केवल राजतन्त्र में बढ़ते भ्रष्टाचार पर व्यंग करने के लिए भ्रष्टाचार के खिलाफ आम जनता की आवाज को कार्टून के माध्यम से जाहिर किया.

देशद्रोह तब होता है जब राष्ट्रिय प्रतीक छपे हुए लेटर हेड्स पर अपने रिश्तेदारों को कोयला खदाने दी जाती है,


देशद्रोह तब होता है जब किसी फाइल के ऊपर राष्ट्रिय प्रतीक छपा होता है और अन्दर कामनवेल्थ खेल के नाम पर कभी 2G  आवंटन के नाम पर घोटालो की रूपरेखा तैयार की जाती है.

महाराष्ट्र सरकार को आजाद मैदान में अमर जवान ज्योति तो तोड़ने वाले पर देशद्रोह का मामला बनता नज़र नहीं आया, लेकिन एक कार्टूनिस्ट जो कार्टून के माध्यम से भ्रष्टाचार के खिलाफ जनता की लड़ाई में अपने योगदान दे रह है उसके प्रतीकात्मक कार्टून पर देशद्रोह दिखाई देता है.


जब कोई सरकार कार्टून से डर जाये, जब कलाकारों पर देशद्रोह जैसे संगीन इलज़ाम लगाये जाने लगे तो स्पष्ट है की ऐसी सरकार की चूले हिल चुकी है, भ्रष्ट सरकार को जनता की आवाज़ से ही डर लगने लगा है.


असीम त्रिवेदी पर की गई कार्यवाही गलत है, ऐसी किसी भी कार्यवाही से पहले कानून की भाषा के साथ साथ उसका मकसद भी समझना चाहिए.   

Wednesday, September 5, 2012

महापौर ने दिया ठेकेदार को ब्लेकलिस्ट करने का निर्देश

महापौर ने दिया ठेकेदार को ब्लेकलिस्ट करने का निर्देशकल करंट लगने से हुई थी एक मजदूर के बच्चे की मृत्यु,
औचक दौरा कर ठेकेदार के खिलाफ आपराधिक मुकदमा चलने का आदेश

DSC04614.JPG
४ सितम्बर २०१२, पूर्वी दिल्ली नगर निगम

कल दोपहर को स्वामी दयानंद अस्पताल में चल रहे नए  वार्ड के निर्माण कार्य के दौरान वहां काम कर रहे एक मजदूर के बच्चे की मृत्यु करंट लगने से हो गई.

आज जैसे ही समाचारपत्रों व टीवी चेनलो के माध्यम से इस सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त हुई, पूर्वी दिल्ली की महापौर डॉ. अन्नपूर्णा मिश्रा ने अस्पताल का औचक दौरा करने व पीड़ित परिवार के सदस्यों से मिलने का निर्णय किया.

दौरे के दौरान महापौर महोदया के साथ निगम की स्वास्थ्य समिति के अध्यक्ष श्री जीतेन्द्र चौधरी व स्थानीय निगम पार्षद श्रीमती स्वाति गुप्ता भी उपस्थित थी.

महापौर महोदया ने अस्पताल में आज सुबह अचानक पहुँचकर दुर्घटना स्थल का दौरा किया व अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक को भी तुरंत ही उपस्थित होने का निर्देश दिया.

दौरे के समय चिकित्सा अधीक्षक श्री बंसल किसी मीटिंग के लिए बाहर गए हुए थे और दौरे की सूचना मिलते ही तुरंत अस्पताल वापस आये.

दौरे के दौरान पाया गया की निर्माण स्थल में बिजली का तार निर्माणाधीन इमारत के चेनेल गेट पर छू रहा था जिससे  छू जाने के कारण वह काम कर रहे एक मजदूर के बच्चे की मृत्यु हो गई.

महापौर महोदया ने इसे आपराधिक लापरवाही करार देते हुए निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए की अस्पताल में निर्माण का कार्य कर रही एजेंसी को तत्काल ब्लेक लिस्ट किया जाये व ठेकेदार के खिलाफ आपराधिक मुकदमा दर्ज किया जाये.

दौरे के पश्चात् इस सम्बन्ध में एक निर्देश पत्र निगम आयुक्त को भी भेज दिया गया.

महापौर डॉ. अन्नपूर्णा मिश्रा ने इस पूरे घटना क्रम की विभागीय जांच कर निगम अधिकारियो की भी जिम्मेदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.

महापौर ने किया खजूरी खास का दौरा

महापौर ने किया खजूरी खास का दौरा
अतिक्रमण हटाने के निर्देश, कूड़ा ठीक से न हटाये जाने पर सफाई निरीक्षक को चेतावनी
DSC_0025.JPG
३ सितम्बर २०१२, पूर्वी दिल्ली नगर निगम

पूर्वी दिल्ली की महापौर डॉ. अन्नपूर्णा मिश्रा ने आज खजूरी खास इलाके का दौरा किया. दौरे के दौरान खजूरी खास क्षेत्र में सडको पर अतिक्रमण की शिकायत सामने आई. स्थानीय निवासियों ने शिकायत की कि दिल्ली पुलिस व निगम कर्मचारियों की मिलीभगत से ही अतिक्रमण को शाह दी जा रही है. महापौर महोदया ने निगम उपायुक्त श्री अमज़द टंक को निर्देश दिए की वह क्षेत्र से अतिक्रमण हटाने के लिए समयबद्ध तरीके से अभियान चलाये.

इस दौरे का कार्यक्रम वरिष्ठ नागरिक एवं नागरिक कल्याण संस्थायों के माध्यम से रखा गया था. दौरे के दौरान देखने में आया की कालोनी के बीच से गुजरने वाले नाले में सफाई न होने के कारण नाले का गन्दा पानी कालोनी में आ जाता है, जिससे कई प्रकार की असुविधाओं का सामना करना पड़ता है. निगम के अधिकारियों ने जन्कती दी की यह नाला दिल्ली सरकार के बाढ़ नियंत्रण विभाग के अंतर्गत आता है तथा नगर निगम के द्वारा बाढ़ विभाग को इस नाले की सफाई के सम्बन्ध में पत्र भी लिखे जा चुके है. डॉ. मिश्रा ने निगम अधिकारियों को बाढ़ नियंत्रण विभाग पर दबाव डाल कर नाले की सफाई सुनिश्चित करने के प्रयास करने के निर्देश दिए.

स्थानीय निवासियों ने क्षेत्र में कूड़े के निपटारे की समस्या की तरफ भी महापौर मोहोदय का ध्यान आकर्षित किया. सफाई व्यवस्था में खामियों को देखते हुए डॉ. अन्नपूर्णा मिश्रा ने सफाई निरीक्षक को चेतावनी देते हुए क्षेत्र में सफाई व्यवस्था चाक चोबंद करने के निर्देश दिए. खजूरी खास में चल रहे अवैध कूड़ा घर के सम्बन्ध में भी शिकायत सामने आई. जिसपर सम्बंधित अधिकारियों को रिपोर्ट देने के लिए कहा गया है.

दौरे के दौरान निगम उपायुक्त , स्वास्थ्य अधिकारियों सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे.

Wednesday, August 29, 2012

नियमितीकरण के नाम पर एक बार फिर धोखा दे रही है दिल्ली सरकार

प्रेस वक्तव्य
नियमितीकरण के नाम पर एक बार फिर धोखा दे रही है दिल्ली सरकार

दिल्ली की गरीब पर मेहनतकश व स्वाभिमानी जनता की भावना से खिलवाड़ कर रही है शीला दीक्षित

२९ अगस्त २०१२, दिल्ली

माननीय मुख्यमंत्री जिस प्रकार 917 कालोनी को नियमित करने का ढिंढोरा पीट रही है, वो पहले दिल्ली की जनता को जवाब दे की इस खोखले नियमितकरण के दिखावे से इस कॉलोनियों में रहने वाली जनता को आखिर क्या मिलेगा?
मै माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती शीला दीक्षित से मांग करती हूँ की वो निम्नलिखित सभी सवालो का जवाब दिल्ली की जनता खास तौर पर इन कॉलोनियों में रहने वाले नागरिको को दे:-
  1. क्या इन कॉलोनियो में रहने वाले निवासी अब अपने घर का नक्शा पास करवा सकेंगे?
  2. क्या इन कॉलोनियो के निवासी अब कानूनी तौर पर रजिस्ट्री करा कर जमीन व मकान की खरीद फरोख्त कर सकेंगे?


  3. क्या बैंक व अन्य आर्थिक क्षेत्र में काम कर रही संस्थाएं अब इन कॉलोनियों में मकान, जमीन व दुकानों को खरीदने व निर्माण करने ले लिए लोन देना शुरू कर देंगी?
  4. क्या दिल्ली सरकार इन सभी 917 कॉलोनियों का "स्टेटस पेपर" सार्वजनिक करेगी?


दिल्ली की जनता अब समझ चुकी है कि चुनावो से पहले हर बार शीला दीक्षित इसी प्रकार अनधिकृत कॉलोनियों में रहने वाली गरीब जनता की भावना से खिलवाड़ करती है. जिस प्रकार पिछले चुनाव से पहले श्रीमती सोनिया गाँधी जी के द्वारा "प्रोविजनल सर्टिफिकेट" देकर छलावा किया गया था वो दिल्ली की जनता अभी भूली नहीं है.

"मैं शीला दीक्षित जी को बताना चाहती हूँ की लकड़ी की हांडी बार बार नहीं चढ़ती, दिल्ली की जनता के सामने उनका व इस सरकार का असली चेहरा सामने आ चुका है. "

इस प्रकार दिखावे व छलावे की राजनीती करने से बेहतर है श्रीमती शीला दीक्षित इन अनधिकृत कॉलोनियो में बुनियादी सुविधाएँ प्रदान करवाए. यहाँ के निवासी जो मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे है उनको पानी, बिजली, सीवर, सड़क, सामुदायिक भवन, विद्यालय, चिकित्सालय जैसी मूल सुविधाओं की आवश्यकता है, उन्हें आवश्यकता है कि उनकी जमीन व मकान की खरीद फरोख्त पक्की हो, उन्हें आवश्यकता है कि उनके मकानों के नक़्शे कानूनी तौर पर पास किये जाये.
अगर शीला सरकार 2008 में जनता से किये अपने वादे को लेकर गंभीर होती तो आज इन सभी कॉलोनियों के निवासियों को बुनियादी हक़ मिल चुका होता. लेकिन लगता है कि शीला दीक्षित जी ये मान कर बैठी थी कि वो दिल्ली की जनता को एक बार फिर कालोनी नियमितीकरण  का चुनावी झुनझुना पकड़ा कर ही काम चला लेंगी.


अनधिकृत कॉलोनियों में रह रहे दिल्ली के लाखो नागरिक सभी बुनियादी सुविधायों के हक़दार है, ये सभी नागरिक गरिमापूर्ण जीवन यापन के लिए संघर्षरत है, रात दिन मेहनत करके अपना व अपने परिवार का भरण पोषण कर पा रहे है.

मैं एक बार फिर माननीय मुख्यमंत्री महोदया से हाथ जोड़ कर निवेदन करुँगी कि "अपने राजनीतिक फायदे के लिए दिल्ली की गरीब जनता की भावनाओ से खिलवाड़ ना करे. मंहगाई और भ्रष्टाचार से जूझ रहे आम आदमी के साथ किया गया ये खिलवाड़ उनको बहुत मंहगा पड़ सकता है. "

मुख्यमंत्री जी का व्यवहार देख कर मुझे दिनकर कि ये पंक्तियाँ याद आती है :-

मानो,जनता हो फूल जिसे अहसास नहीं,

जब चाहो तभी उतार सजा लो दोनों में;
  या कोई दुधमुंही जिसे बहलाने के
जन्तर-मन्तर सीमित हों चार खिलौनों में।

मैं शीला दीक्षित जी को याद दिलाना चाहती हूँ कि
लेकिन होता भूडोल, बवंडर उठते हैं,
जनता जब कोपाकुल हो भृकुटि चढाती है;


शीला जी, दिल्ली कि जनता कि भावनाओ से खिलवाड़ बंद करे व अनधिकृत कॉलोनियों में रह रहे आम नागरिको को किस प्रकार बुनियादी सुविधाएँ मिल सकती है उसका उपाय करे. कॉलोनियों के नियमितीकरण का ये छलावा केवल एक चुनावी स्टंट है.

- डॉ अन्नपूर्णा मिश्रा 

 

Saturday, July 28, 2012

महापौर अन्नपूर्णा मिश्रा ने किया दिलशाद कालोनी वार्ड में वृक्षारोपण का शुभारम्भ

महापौर अन्नपूर्णा मिश्रा ने किया दिलशाद कालोनी वार्ड में वृक्षारोपण का शुभारम्भ
आदर्श पार्क बनाना ही हमारा लक्ष्य : अध्यक्ष, उद्यान समिति
annapurnamishra07@gmail.com.JPG
२८ जुलाई २०१२, पूर्वी दिल्ली नगर निगम

पूर्वी दिल्ली नगर निगम की महापौर डॉ अन्नपूर्णा मिश्रा ने आज दिलशाद कालोनी वार्ड में वृक्षारोपण अभियान का शुभारम्भ  किया.

ये कार्यक्रम निगम की  उद्यान समिति के अध्यक्ष श्री रामनारायण दुबे के वार्ड में किया गया. इस कार्यक्रम के दौरान महापौर महोदय ने दिलशाद कालोनी के सभी पार्को में वृक्षारोपण किया.

इस अवसर पर डॉ. मिश्रा ने आदर्श पार्क संरक्षण समिति के प्रेरक व्यक्तित्व श्री एम् आर शर्मा एवं श्री के एल शर्मा को शाल उढ़ा कर सम्मानित किया.

उन्होंने कहा की अगर इसी तरह से सभी आर डब्लू ए व सामाजिक संस्थाए पार्को के रख रखाव में सहयोग करे तो पूर्वी दिल्ली के पार्को में अभूत पूर्व सुधार संभव है.

इस अवसर पर उद्यान समिति के अध्यक्ष श्री राम नारायण दुबे ने कहा की उनका लक्ष्य पूर्वी दिल्ली नगर निगम के सभी पार्को को आदर्श पार्क में परिवर्तित करना है.

इस अवसर पर नगर निगम के उद्यान विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री निर्मल जैन, श्री कृष्ण कान्त खेमका, प्रमोद हंडा, राधे श्याम मिश्रा, वीणा शर्मा, महेंद्र दुबे, अजय चुअताला, राजेश मिश्रा , प्रोफ. आ

Wednesday, September 17, 2008

Annual Work Review

वार्षिक कार्य विवरण

विगत एक वर्ष मे निगम पार्षद कि भूमिका मे संपादित कार्य विवरण :

१. पार्षद के रूप मे शपथ के कुछ ही दिनों के भीतर क्षेत्र मे महापौर का दौरा सुनिश्चित किया, सोनिया विहार क्षेत्र मे पहली बार महापौर का आगमन हुआ तथा सोनिया विहार क्षेत्र निगम आधिकारियो कि प्राथमिकता सूची मे आया
२. महापौर को क्षेत्र कि समस्यों से अवगत कराया तथा क्षेत्र कि समस्यों के निपटारे के लिए महापौर द्वारा समयबद्ध कार्ययोजना की घोषणा
३. क्षेत्र कि सबसे गंभीर समस्या पानी कि निकासी कि समस्या है - निगम पार्षद के रूप मे सबसे बड़ी प्राथमिकता के तौर पर पानी निकासी कि समस्या को उठाया तथा क्षेत्र में पानी निकासी हेतु पम्प हाउस कि योजना स्वीकृत करवाई.
यहाँ मै ये तथ्य स्पष्ट करना चाहती हूँ की कालोनी के २० वर्षो के इतिहास में मै पहली जनप्रतिनिधि हूँ जिसने क्षेत्र में पानी की निकासी की समस्या के निदान के लिए प्रयास किये तथा पम्प हाउस के निर्माण को सुनिश्चित करने के लिए निरंतर संघर्ष किया .
४. मेरे निरंतर प्रयासों, महापौर महोदया की कोशिशों एवं अधिकारियो के साथ हुयी दर्ज़नों मीटिंगों के परिणाम स्वरुप सोनिया विहार मे विकास कार्य हेतु कार्य किया तथा क्षेत्र के लिए “Y” head से ३ करोड़ रूपये का फंड स्वीकृत करवाया . इस फंड का इस्तेमाल क्षेत्र में गलियों तथा नालियों के निर्माण के लिए किया जा रहा है
५.पूर्व मे सोनिया विहार के केवल १०० व्यक्तियों को निगम से पेंशन प्राप्त होती थी, पार्षद बनते ही तेजी से लोगो कि पेंशन बनवाई तथा वर्तमान मे लगभग ३५० व्यक्तियों को पेंशन स्वीकृत हो चुकी है तथा २०० अन्य व्यक्तियों कि स्वीकृति कि प्रक्रिया जारि है . इस बार कुल ५५० व्यक्तियों को निगम के द्वारा पेंशन दी जायेगी.
६. मेरे क्षेत्र मे बदरपुर खादर नमक एक गाँव भी शामिल किया गया जहाँ सड़क, पानी, बिजली, स्कूल जैसी कोई भी सुविधा नहीं थी. पूर्णत: मुस्लिम आबद्दी का यह क्षेत्र वर्षो से उपेक्षा का शिकार था. पार्षद बनते ही क्षेत्र कि जनता से सीधा संपर्क स्थापित किया तथा विकास कार्य शुरू करवाया. आज क्षेत्र मे सड़क निर्माण कार्य हो चूका है तथा शीघ्र ही क्षेत्र मे बिजली आपूर्ति सुनिचित हो जाये इस दिशा मे प्रयास जारि है.
७. "निगम पार्षद आपके द्वार" कि अवधारणा पर चलते हुए क्षेत्र मे १५ स्थानों पर कार्यालय स्थापित किये तथा सुनिचित किया कि किसी भी स्थान से निकटतम कार्यालय पैदल २० मिनट से ज्यादा दूर न हो.
८. क्षेत्र मे सफाई कर्मचारियो कि संख्या केवल १२ है जबकि आवश्यकता कम से कम ४०० कर्मचारियों कि है, सफाई कि स्थिति आत्यंत गंभीर रही, तथापि पार्षद बन जाने के बाद चार बार क्षेत्र कि सफाई हेतु विशेष गैंग को क्षेत्र मे लगवाया तथा संगठन के मंडल पदाधिकारियों द्वारा इंगित स्थानों के आधार पर सफाई सुनिश्चित करवाई.
९. शीघ्र ही क्षेत्र में सफाई हेतु कुछ अन्य कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित होने की सम्भावना है. इस सम्बंध में मेरी महापौर महोदया सुश्री आरती महरा जी एवं नेता सदन श्री सुभाष आर्य जी से भी मुलाकाते हुयी है. शीघ्र ही क्षेत्र में ५०-६० अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्ति की जायेगी, ऐसी उपलब्धि सुनिश्चित करने वाली मै क्षेत्र की पहली जन प्रतिनिधि हूँ.
१०. क्षेत्र मे जिन गलियों का निर्माण अभी लंबित है अथवा कुछ समय बाद होना है, वहां निवासियों को तुंरत राहत पहुचने हेतु मलबा द्वरा भराई सुनिश्चित की
११. क्षेत्र मे निवासो मे घरेलु उपयोग हेतु बिजली कनेक्शन कि प्रक्रिया तीव्र करवाने हेतु प्रयास किये तथा लगभग २५० आवासों मे बिजली कनेक्शन सुनिश्चित किये
१२. आर्थिक रूप से कमजोर व्यक्तियों को मेडिकल सहायता कि स्थिति मे निगम के हस्पतालों मे समुचित इलाज़ सुनुश्चित करने हेतु स्वयं चिकत्सा अधिकारियो से संवाद स्थापित किया
१३. क्षेत्र मे निगम के द्वारा मोबाइल क्लीनिक को सुचारू रूप से आना सुनिश्चित किया
१४.क्षेत्र मे मलेरिया अथवा डेंगू से बचाव सुनिश्चित करने हेतु नियमित छिडकाव तथा क्लोरिन वितरण
१५.क्षेत्र मे बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण का कार्य आरम्भ किया
१६. क्षेत्र के कूड़ा के निपटारे के लिए डलाव हेतु भूमि अधिग्रहण कि प्रकिया प्रारम्भ की
१७. क्षेत्र के विकास कि कई योजनाये आरंभ करवाई जिनका क्रियान्वन आगामी कुछ वर्षो मे प्रारंभ हो जायेगा
१८. क्षेत्र मे कई जगहों पर पानी जमा हो जाने से भयावह स्थिति उत्पन्न हो जाती है, 25 से अधिक स्थानों पर विशेष सक्शन मशीन द्वारा पानी निकासी सुनिश्चित की.
४. भविष्य की परियोजनाओ का विवरण:
१. सोनिया विहार मे पानी निकासी हेतु पम्प हाउस
२. सभी गलियों का निर्माण
३. प्राथमिक स्कूल भवन का जीर्णोधार एवं विस्तार
४. बदरपुर खादर गाँव मे बिजली व्यवस्था
५. पुर गाँव मे सड़क निर्माण
६. क्षेत्र मे कम से कम दो पार्को का निर्माण
७. क्षेत्र मे कम्युनिटी हॉल एवं डिस्पेंसरी का निर्माण, जिसके लिए भूमि की पहचान भी कर ली गयी है