Friday, January 11, 2013

महापौर ने किया अवैध विज्ञापन का औचक दौरा

महापौर ने किया अवैध विज्ञापन  का औचक दौरासैकड़ो अवैध व्यावसायिक युनिपोल पाए जाने पर की पांच अधिकारीयों के निलंबन की सिफारिश
8 जनवरी 2013, पूर्वी दिल्ली
100_2918.JPG 
पूर्वी दिल्ली नगर निगम की महापौर डॉ अन्नपूर्णा मिश्रा ने आज नगर निगम के गाजीपुर, मयूर बिहार व विकास मार्ग क्षेत्र का औचक दौर किया। औचक दौरे के दौरान पाया गया कि शाहदरा (दक्षिण) के इस छोटे से हिस्से में ही 210 से ज्यादा अवैध युनिपोल पाए गए।

महापौर महोदय ने दिल्ली के उप राज्यपाल को लिखे पत्र में निगम के पांच अधिकारीयों को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने की सिफारिश की  है, अधिकारीयों के नाम निम्न प्रकार है:-

 1. श्री जे एल गुप्ता, उपायुक्त
 2. श्री विनीत गौतम , सी ओ
 3. श्री राकेश रावत, मुख्य विज्ञापन अधिकारी
 4. श्री संजय कुमार, क्षेत्रीय निरीक्षक, शाहदरा दक्षिण एवं
 5. श्री सतवीर शर्मा , क्षेत्रीय निरीक्षक, शाहदरा उत्तरी 
साथ ही महापौर महोदय ने क्षेत्र से सभी अवैध युनिपोल को हटाने व इस पूरे मामले की जांच निगम के सतर्कता विभाग से 30 दिनों के कराने के निर्देश   है।

दौरे की शुरुआत में ही महापौर महोदया ने निगम के विज्ञापन विभाग के प्रमुख व निगम उपायुक्त श्री जे एल गुप्ता को भी अपने साथ ही गाड़ी में चलने के लिए कहा और उनको भी दौरे के दौरान साथ रखा।

दौरे के दौरान महापौर महोदया और विज्ञापन विभाग के उपायुक्त ने पाया कि पूर्वी दिल्ली निगम क्षेत्र के गाजीपुर, मयूर विहार, अक्षरधाम और विकास मार्ग क्षेत्र में अवैध युनिपोल की भरमार  है। श्री जे एल गुप्ता ने भी दौरे के दौरान स्वीकार किया कि क्षेत्र में अवैध युनिपोल बहुत  बड़ी संख्या में लगे  हुए है। 

दौरे के पश्चात महापौर डॉ अन्नपूर्णा मिश्रा ने बताया कि पिछले काफी दिनों से उनको निगम के युनिपोल विभाग में अनियमितता एवं भ्रष्टाचार की शिकायते मिल रही थी। इसीलिए उन्होंने औचक दौरे के द्वारा स्थिति के निरिक्षण का निर्णय लिया।

महापौर महोदया ने इस सम्बन्ध में दिल्ली के उप राज्यपाल व स्थानीय निकायों के निदेशक श्री आर के श्रीवास्तव को पत्र लिखकर सम्बंधित अधिकारीयों को तत्काल निलंबित करने का अनुमोदन किया है।

 

Saturday, January 5, 2013

दिल्ली में महिलायों की सुरक्षा को लेकर सामान्य जन के मन में उठ रहे सवालो और शंकाओ के सन्दर्भ में 8 आवश्यक कदम




letter by EDMC Mayor Dr. Annapurna Mishra to Chief Minister of Delhi Smt. Shiela Dixit on the issue of women's safety and 8 essential steps that should immediately be ensured.

Letter:-

श्रीमती शीला दीक्षित जी
मुख्यमंत्री
दिल्ली सरकार 


विषय - दिल्ली में महिलायों की सुरक्षा को लेकर सामान्य जन के मन में उठ रहे सवालो और शंकाओ के सन्दर्भ में 8 आवश्यक कदम

शीला जी,

यह पत्र दिल्ली में महिलायों की सुरक्षा को लेकर सामान्य जन के मन में उठ रहे सवालो और शंकाओ के सन्दर्भ में लिख रही हूँ।

आपने पिछले दिनों राजघाट पर एक मार्च निकाल कर "दामिनी" को न्याय दिलाने की मांग की। यह देखकर अच्छा लगा कि आपकी रैली को दिल्ल्ली पुलिस के द्वारा पूरा सहयोग दिया गया और इंडिया गेट पर जिस प्रकार शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर दिल्ली पुलिस ने बर्बरतापूर्ण हमला किया था उसको दोहराया नहीं गया।

आपने पिछले दिनों इस हिंसा और जघन्य अपराध के सन्दर्भ में दिल्ली के पुलिस कमिश्नर को हटाने की मांग केंद्र सरकार से की थी और ऐसा लगता है की केंद्र सरकार ने आपकी यह मांग अनसुनी कर दी।

जब आपने यह मांग की तब ऐसा लगा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री होने के नाते आप दिल्ली के लोगो की भावनाओ को केंद्र सरकार तक पहुंचा कर एक सही कदम उठाने का प्रयास कर रही है। परन्तु केंद्र सरकार द्वारा आपके बार बार कहने के बावजूद कोई कदम नहीं उठाया जा रहा, उसे देखकर लगता है की आपकी और केंद्र सरकार के बीच इस सन्दर्भ में कोई ठोस कदम न उठाने व केवल नए नए बयानों से जनता को समझाते रहने को लेकर कोई आपसी सहमति बन चुकी है।

जन साधारण के मन में उठ रहे सवालो व शंकाओ को दूर करने के लिए आवश्यक है कि आप केंद्र सरकार और कांग्रेस पार्टी में अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए व दिल्ली की मुख्यमंत्री होने के नाते केंद्र व राज्य सरकार द्वारा निम्नलिखत कदमो को शीघ्र सुनिश्चित करवाए:-

1. इस दुखद एवं जघन्य घटना के दौरान लापरवाह रहे सभी पुलिस अधिकारियो को तत्काल सेवा से हटाया जाये

2. इंडिया गेट पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवतियो व युवको पर लाठी, आंसू गैस व वाटर कैनन से हमला करने के लिए ज़िम्मेदार सभी पुलिस अधिकारीयों के खिलाफ तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जाये

3. कांस्टेबल सुभाष तोमर की मृत्यु के सन्दर्भ में जिन 8 युवको पर गलत तरीके से केस दर्ज किया गया है, उन युवको के ऊपर से तुरंत ही ये झूठा मुकदमा हटाया जाये

4. दिल्ली में महिलायों के लिए शुरू की गयी हेल्प लाइन सेवा को दुरुस्त किया जाये और यह सही में एक हेल्प लाइन सेवा के रूप में कार्य करे जिससे मुसीबत के समय दिल्ली की महिलायों को तुरंत सहायता सुनिश्चित की जा सके।

5. डीटीसी की बसों में शाम 5 बजे के बाद से एक एक पुलिस कांस्टेबल की व्यवस्था की जाये, अभी की गयी होम गार्ड्स की व्यवस्था नाकाफी है

6. सार्वजानिक स्थलों पर व सभी बसों में CCTV की व्यवस्था की जाये

7. दिल्ली पुलिस में महिलायों की भागीदारी बढाई जाये व महिलायों को पुलिस के उच्च पदों पर अधिक से अधिक जिम्मेदारी प्रदान की जाये

8. दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शनों पर चल रही अघोषित रोक हटाई जाये व जनता को सार्वजानिक स्थलों पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन से रोका नहीं जाना चाहिए

शीला जी, ये सभी कदम दिल्ली की जनता में विश्वास भरने के लिए तुरंत उठाये जाने आवश्यक है,
कृपया इन्हें सुनिश्चित करवाए।

धन्यवाद्

डॉ अन्नपूर्णा मिश्रा
महापौर
पूर्वी दिल्ली

Saturday, December 22, 2012

letter to Home Minister Shri Sushil Kumar Shinde protesting against use of brutal police force on peaceful protesters at Raisina Hills


22 December  2012 

श्री सुशील कुमार शिंदे 
माननीय  गृहमंत्री 
भारत सरकार  

महोदय 

आज जिस प्रकार दिल्ली पुलिस द्वारा रायसीना हिल पर शांतिपूर्ण  विरोध जता रहे युवाओं , महिलाओं बच्चो और बुजुर्गो पर दिल्ली पुलिस द्वारा अत्याचार किया गया उसकी मैं भर्त्सना करती हूँ और आपसे इस घटना में शामिल सम्बंधित अधिकारीयों के खिलाफ  कार्यवाही की मांग करती हूँ।

दिल्ली में लगातार महिलायों के प्रति बढ़ते अपराधो विशेष तौर पर कुछ दिन पहले हुए दुखद एवं जघन्य अपराध के सन्दर्भ  में शांतिपूर्ण  विरोध कर रहे इन नागरिको पर लाठी, पानी और आंसू गैस के गोलों से हमला करने का आखिर क्या कारण हो सकता है?

इस पत्र के माध्यम से मैं आपके समक्ष निर्दोष नागरिको पर इस प्रकार से किये जा रहे पुलिसिया अत्याचार के प्रति कड़ा  विरोध दर्ज करना चाहती हूँ। 

क्यूंकि दिल्ली पुलिस आपके अधीन है अत: इस घटना क्रम की जिम्मेदारी लेते हुए आप तुरंत सम्बंधित पुलिस अधिकारीयों के खिलाफ कार्यवाही करे। 

दिल्ली में  जिस प्रकार महिलायों के प्रति असुरक्षा का माहौल बढ़  रहा है और जिस प्रकार  मेरा मानना है कि इस अपराधियों को एक माह के अन्दर कठोरतम सजा सुनिश्चित करनी हो होगी अन्यथा लोगो को विशेष तौर पर महिलायों व युवतियों के लिए इस व्यवस्था पर विश्वास करना मुश्किल होगा। 

आज समय आ गया है जब हम सब एक होकर समाज से इस कलंक को दूर करने के लिए एक समयबद्ध व सुनियोजित प्रयास किया जाये जिसमे सभी सम्बंधित संस्थाएं, सरकारी विभाग व जन भागीदारी हो .

इस सम्बन्ध में एक अन्य पत्र  मैं आपको व दिल्ली की मुख्यमंत्री को लिखने जा रही हूँ। 

आशा है, आप इस घटना का संज्ञान लेते हुए तत्काल कार्यवाही  सुनिश्चित करेंगे 


डॉ अन्नपूर्णा मिश्रा 
महापौर 
पूर्वी दिल्ली नगर निगम 

08130892272


Saturday, November 3, 2012

Report to Citizens on completion of Six months of East Delhi Corporation

महापौर ने किया सोनिया विहार में अस्पताल की चारदीवारी निर्माण कार्य का शुभारम्भ

महापौर ने किया सोनिया विहार में अस्पताल की चारदीवारी निर्माण कार्य का शुभारम्भ

जच्चा बच्चा वार्ड एवं अन्य आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से सुसज्जित होगा अस्पताल

31 अक्टूबर 2012 , पूर्वी दिल्ली नगर निगम

पूर्वी दिल्ली नगर निगम की महापौर डॉ अन्नपूर्णा मिश्रा ने आज सोनिया विहार वार्ड में अस्पताल की चारदीवारी के निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया।


गौरतलब है कि 14 वर्ग किलोमीटर में फैले सोनिया विहार व बदरपुर खादर क्षेत्र की लगभग 5 लाख आबादी में कोई भी सरकारी अस्पताल न होने के कारण गर्भवती महिलायों व रोगियों को इलाज़ के लिए दूर दूर भटकना पड़ता है। जिसके कारण ऐसी महिलायों व नवजात शिशुओं को कुपोषण एवं कई अन्य प्रकार की मुश्किलों से दो चार होना पड़ता है।

इस अस्पताल के बन जाने से इस पूरे क्षेत्र की महिलायों एवं नवजात शिशुओं को अपने घर के नजदीक ही आसानी से इलाज़ एवं देखभाल की सुविधा प्राप्त होगी।
 
हजारो रोगी इस अस्पताल से स्वास्थ्य लाभ प्राप्त कर सकेंगे। इस अवसर पर वार्ड की पार्षद एवं पूर्वी दिल्ली की महापौर डॉ अन्नपूर्णा मिश्रा  ने बताया की शुरुआती दौर इस अस्पताल में दस बिस्तरों की व्यवस्था होगी जिसे समय और आवश्यकता के साथ बढाया जायेगा। उनका कहना था की इस अस्पताल में जच्चा बच्चा वार्ड भी अलग से बनाया जायेगा ताकि डिलीवरी और स्वस्थ्य जांच के लिए क्षेत्र की महिलायों को कही भी दूर जाने की जरूरत न पड़े।

आधुनिक सुविधायों से लेस क्षेत्र का यह इकलौता अस्पताल होगा।

सोनिया विहार में विजेंदर गुप्ता जी ने किया नए बहुमंजिला निगम विद्यालय का शिलान्यास

सवा छ: करोड़ की लागत से बनेगा 52 कमरों का नया भवन;
लाइब्रेरी एवं कंप्यूटर शिक्षा  की होगी विशेष व्यवस्था  



20 अक्टूबर 2012, पूर्वी दिल्ली नगर निगम

सोनिया विहार वार्ड न 272 में आज प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री विजेंदर गुप्ता ने निगम प्राथमिक विद्यालय के नए बहुमंजिला भवन का शिलान्यास किया। इस अवसर पर निगम विद्यालय प्रांगन में एक विशाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सोनिया विहार से निगम पार्षद एवं पूर्वी दिल्ली की महापौर डॉ अन्नपूर्णा मिश्रा ने की।

इस अवसर पर उपस्थित सैकड़ो क्षेत्रीय निवासियों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्या अथिति भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री विजेंदर गुप्ता ने कहा कि  लगभग साढ़े पांच वर्ष पूर्व जब दिल्ली की जनता ने नगर निगम में भाजपा पर विश्वास व्यक्त किया और हमने दिल्ली नगर निगम को सम्हाला उस समय दिल्ली के अधिसंख्य निगम विद्यालय या तो जर्जर भवनों में चल रहे थे या टेंटो में, लेकिन आज दिल्ली के लगभग सभी निगम विद्यालय पक्के भवनों में चल रहे है। यह कीर्तिमान भाजपा शासित
 निगम द्वारा ही संभव हो सका है।

श्री गुप्ता ने इस अवसर पर इतने कम समय में नए विद्यालय भवन की योजना को तैयार करके निर्माण शुरू करने के लिए पूर्वी दिल्ली नगर निगम की महापौर व निगम की पूरी टीम को बधाई दी।

कार्यक्रम के दौरान पूर्वी दिल्ली की महापौर डॉ अन्नपूर्णा मिश्रा ने कहा कि मैंने चुनाव से पहले सोनिया विहार के नागरिको से यह वादा किया की क्षेत्र के नन्हे मुन्ने बच्चो की बेहतर शिक्षा के लिए एक नए भवन का निर्माण किया जायेगा। मुझे आज गर्व है कि अपने इस वादे को मैं पूरा कर सकी। डॉ मिश्रा ने बताया कि  52 कमरों के इस बहुमंजिला भवन में लाइब्रेरी, कंप्यूटर रूम, दोनों पालियो के लिए अलग अलग प्रधानाचार्य कक्ष तथा आधुनिक सुविधाओं से लेस कक्षाएं होंगी। महापौर डॉ मिश्रा ने कहा कि शीघ्र ही क्षेत्र में डिस्पेंसरी के निर्माण का शुभारम्भ भी किया जायेगा। उन्होंने कहा की सोनिया विहार में सभी आवश्यक मूलभूत सुविधायों को मुहैया कराया जायेगा।   

निगमायुक्त श्री एस एस यादव ने जानकारी दी कि यह बहुमंजिला भवन सवा छः करोड़ की लागत से बनाया जायेगा। साथ ही उन्होंने बताया की यह ईमारत न केवल भूकंप रोधी होगी बल्कि साथ ही इसमें बेहतर शिक्षा के लिए आश्यक सभी  सुविधाएँ भी होंगी। निगमायुक्त ने कहा कि महापौर व क्षेत्रीय निगम पार्षद डॉ अन्नपूर्णा मिश्रा जी के अथक प्रयासों से ही इतने कम समय में नए भवन निर्माण की परियोजना का क्रियान्वन शुरू हो सका है।

इस अवसर पर निगम की स्थायी समिति के अध्यक्ष श्री महक सिंह, निगम की उपमहापौर श्रीमती उषा शास्त्री, ज़ोन चेयरमैन श्री संजय जैन, निगम के तह बाजारी एवं लाइसेंसिंग समिति के अध्यक्ष श्री सुनील झा, निगम पार्षद श्रीमती सुषमा शर्मा, धर्मेन्द्र भैया, विजय बहल, दीप्ति जोशी, तथा निगम के शिक्षा निदेशक श्री कँवर सेन, अतिरिक्त शिक्षा निदेशक श्री चतर सिंह सहित सभी सम्बंधित निगम अधिकारी उपस्थित थे।