Showing posts with label safety of women. Show all posts
Showing posts with label safety of women. Show all posts

Thursday, February 28, 2013

Shiela Dixit has failed to get anything substantial for Delhi in Union Budget: Dr. Annapurna Mishra

बजट में दिल्ली के लिए कुछ भी खास दिलवाने में असफल रही शीला दीक्षित  :डॉ अन्नपूर्णा मिश्रा 

महिलायों, कमजोर वर्गों के लोगो, अनधिकृत कालोनियों के निवासियों के लिए विशेष प्रावधानों की आवश्यकता को किया गया अनदेखा   

28 फ़रवरी 2013, पूर्वी दिल्ली 


पूर्वी दिल्ली की महापौर डॉ अन्नपूर्णा मिश्र ने कहा कि वित्त मंत्री श्री पी चिदमबरम द्वारा आज संसद में जो बजट पेश किया  गया है वह बहुत ही निराशाजनक व जनविरोधी है. 

इस बजट में दिल्ली खासतौर पर  दिल्ली की महिलाओं, कमजोर वर्गों के लोगो, अनधिकृत कालोनियों के निवासियों के लिए कुछ  भी नहीं है. 

दिल्ली में महिलायों की असुरक्षा पर उठते प्रश्नों को देखते हुए उम्मीद की जा रही थी कि दिल्ली में महिलायों की सुरक्षा, बेहतर व सुरक्षित ट्रासंपोर्ट प्रणाली इत्यादि के लिए बजट में विशेष प्रावधान किया जायेगा परन्तु बजट  इन आशाओं  को पूरा करने में पूरी तरह विफल रहा है. 

वही दिल्ली में बढती हुयी पानी की किल्लत व गरीब परिवारों के लिए नए मकानों की जरूरत को भी इस बजट में पूरी तरह अनदेखा किया गया है. 

आज दिल्ली के नागरिक जिस प्रकार अच्छे शिक्षा संस्थानों व प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित है उसे देखते हुए उम्मीद थी की दिल्ली सरकार द्वारा दिल्ली में शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र के लिए विशेष बजट के लिए केंद्र सरकार पर दबाव डाला जायेगा परन्तु ऐसा लगता है कि दिल्ली की मुख्यमंत्री, देश के वित्त मंत्री से दिल्ली के लिए कुछ खास बजट प्रावधान करवाने में विफल साबित हुयी है. 

कुल मिलाकर इस बजट में युवाओं, महिलायों, किसानो,कमजोर वर्गों की अनदेखी की गयी है। 
बजट में कुछ भी नया करने की इच्छा  का आभाव भी साफ़  नज़र आता है।  
बजट को देखते हुए लगता है कि देश आज जिस प्रकार की आर्थिक चुनौतियों का सामना कर रहा है उसके सामने वर्तमान केंद्र सरकार  ने आत्मसमर्पण कर दिया है।   
  
 
Shiela Dixit has failed to get anything substantial for Delhi in Union Budget: Dr. Annapurna Mishra
The need for special provisions for women, weaker sections and residents of unauthorized colonies is ignored 

28 Feb. 2013, East Delhi

East Delhi Mayor Dr. Annapurna Mishra has said that Union Budget tabled in the parliament today by Finance Minister Shri P. Chidambaram is very disappointing and anti-people.

In this Budget there is nothing new for Delhi, especially for women, people from weaker sections and residents of unauthorized colonies. 

With the rising debate on issue of safety of women in Delhi it was expected that there would be special provision for women's safety and for a better and safe public transport system but the Budget has completely failed on this front.

Similarly this Budget completely ignores basic issues like increasing water crisis in the city and need for building homes for poor families in Delhi. 

Today citizens of Delhi are deprived of quality education and primary health care, it was expected that Delhi Govt. would pressurize the Central Govt to get special allocation for Education and Health infrastructure in the capital city  but it seems that Delhi Govt has completely failed in getting anything substantial for Delhi from Finance Minister.

Overall the Budget has ignored the aspiring needs of youth, women and people from weaker sections. 

This budget lacks the will power to do something new, innovative and creative.

This kind of Budget shows that Central Govt has surrendered before the economic crisis that the country is facing,

Saturday, January 5, 2013

दिल्ली में महिलायों की सुरक्षा को लेकर सामान्य जन के मन में उठ रहे सवालो और शंकाओ के सन्दर्भ में 8 आवश्यक कदम




letter by EDMC Mayor Dr. Annapurna Mishra to Chief Minister of Delhi Smt. Shiela Dixit on the issue of women's safety and 8 essential steps that should immediately be ensured.

Letter:-

श्रीमती शीला दीक्षित जी
मुख्यमंत्री
दिल्ली सरकार 


विषय - दिल्ली में महिलायों की सुरक्षा को लेकर सामान्य जन के मन में उठ रहे सवालो और शंकाओ के सन्दर्भ में 8 आवश्यक कदम

शीला जी,

यह पत्र दिल्ली में महिलायों की सुरक्षा को लेकर सामान्य जन के मन में उठ रहे सवालो और शंकाओ के सन्दर्भ में लिख रही हूँ।

आपने पिछले दिनों राजघाट पर एक मार्च निकाल कर "दामिनी" को न्याय दिलाने की मांग की। यह देखकर अच्छा लगा कि आपकी रैली को दिल्ल्ली पुलिस के द्वारा पूरा सहयोग दिया गया और इंडिया गेट पर जिस प्रकार शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर दिल्ली पुलिस ने बर्बरतापूर्ण हमला किया था उसको दोहराया नहीं गया।

आपने पिछले दिनों इस हिंसा और जघन्य अपराध के सन्दर्भ में दिल्ली के पुलिस कमिश्नर को हटाने की मांग केंद्र सरकार से की थी और ऐसा लगता है की केंद्र सरकार ने आपकी यह मांग अनसुनी कर दी।

जब आपने यह मांग की तब ऐसा लगा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री होने के नाते आप दिल्ली के लोगो की भावनाओ को केंद्र सरकार तक पहुंचा कर एक सही कदम उठाने का प्रयास कर रही है। परन्तु केंद्र सरकार द्वारा आपके बार बार कहने के बावजूद कोई कदम नहीं उठाया जा रहा, उसे देखकर लगता है की आपकी और केंद्र सरकार के बीच इस सन्दर्भ में कोई ठोस कदम न उठाने व केवल नए नए बयानों से जनता को समझाते रहने को लेकर कोई आपसी सहमति बन चुकी है।

जन साधारण के मन में उठ रहे सवालो व शंकाओ को दूर करने के लिए आवश्यक है कि आप केंद्र सरकार और कांग्रेस पार्टी में अपने प्रभाव का इस्तेमाल करते हुए व दिल्ली की मुख्यमंत्री होने के नाते केंद्र व राज्य सरकार द्वारा निम्नलिखत कदमो को शीघ्र सुनिश्चित करवाए:-

1. इस दुखद एवं जघन्य घटना के दौरान लापरवाह रहे सभी पुलिस अधिकारियो को तत्काल सेवा से हटाया जाये

2. इंडिया गेट पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवतियो व युवको पर लाठी, आंसू गैस व वाटर कैनन से हमला करने के लिए ज़िम्मेदार सभी पुलिस अधिकारीयों के खिलाफ तत्काल कार्यवाही सुनिश्चित की जाये

3. कांस्टेबल सुभाष तोमर की मृत्यु के सन्दर्भ में जिन 8 युवको पर गलत तरीके से केस दर्ज किया गया है, उन युवको के ऊपर से तुरंत ही ये झूठा मुकदमा हटाया जाये

4. दिल्ली में महिलायों के लिए शुरू की गयी हेल्प लाइन सेवा को दुरुस्त किया जाये और यह सही में एक हेल्प लाइन सेवा के रूप में कार्य करे जिससे मुसीबत के समय दिल्ली की महिलायों को तुरंत सहायता सुनिश्चित की जा सके।

5. डीटीसी की बसों में शाम 5 बजे के बाद से एक एक पुलिस कांस्टेबल की व्यवस्था की जाये, अभी की गयी होम गार्ड्स की व्यवस्था नाकाफी है

6. सार्वजानिक स्थलों पर व सभी बसों में CCTV की व्यवस्था की जाये

7. दिल्ली पुलिस में महिलायों की भागीदारी बढाई जाये व महिलायों को पुलिस के उच्च पदों पर अधिक से अधिक जिम्मेदारी प्रदान की जाये

8. दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शनों पर चल रही अघोषित रोक हटाई जाये व जनता को सार्वजानिक स्थलों पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन से रोका नहीं जाना चाहिए

शीला जी, ये सभी कदम दिल्ली की जनता में विश्वास भरने के लिए तुरंत उठाये जाने आवश्यक है,
कृपया इन्हें सुनिश्चित करवाए।

धन्यवाद्

डॉ अन्नपूर्णा मिश्रा
महापौर
पूर्वी दिल्ली